फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की खातिर पत्नी को घर से निकाला 

Thu, 09 Mar 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव क्षेत्र में दहेज में बाइक न मिलने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी है। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गोला इलाके के तेंदुहानी गांव निवासी पारसनाथ की बेटी कुसुम की शादी दो साल पहले बांसगांव के लेडुआबारी गांव के सोनू के साथ हुई थी। पारसनाथ ने तहरीर में बताया कि शादी के वक्त उन्होंने क्षमता के अनुसार दहेज दिया था लेकिन सोनू बार-बार बाइक मांग रहा था, जिसे दे जाने में असमर्थता जताने पर सोनू ने घरवालों के साथ मिलकर कुसुम के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रताड़ना सहने के बाद भी कुसुम मायके नहीं जा रही थी तो मंगलवार की रात करीब 10 बजे पति ने कमरे में बंद कर उसे मारपीटा और घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया।

कुसुम के मुताबिक घायलावस्था में उसने पूरी रात पेड़ के नीचे गुजारी और बुधवार सुबह एक ग्रामीण की मदद से मायके वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें