फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये मेरा ‘पर्सनल’ मामला है : डॉ. श्रीवास्तव

Sun, 25 Sep 2016 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
डॉक्टर की इसी क्लीनिक पर हुई थी फायरिंग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कैंट थाने के पास डॉक्टर की क्लीनिक पर शनिवार दोपहर हुई फायरिंग की घटना के विरोध में रविवार को शहर के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। हालांकि मुकदमा दर्ज कराने वाले डॉक्टर ने आईएमए के पदाधिकारियों को मैसेज कर घटना को व्यक्तिगत बताते हुए हड़ताल खत्म करने की अपील की है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने आरोपी सोनू की पत्नी को हिरासत में लिया है और संबंधों के विवाद में वारदात होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


अब तक हुई तफ्तीश में जो बात सामने आई, उसके मुताबिक तारामंडल क्षेत्र का रहने वाला सोनू सिंह ईएनटी सर्जन डॉ. जीएन श्रीवास्तव की हत्या के इरादे से उनके क्लिनिक पर गया था। पहुंचने से पहले उसने फोन कर आने की सूचना भी दी थी। मगर डॉक्टर के चेंबर तक पहुंचने से पहले ही विवाद बढ़ने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। कैंट पुलिस ने कॉल डिटेल की मदद से घटना की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए कहा है कि सोनू ने निजी संबंधों के विवाद में क्लीनिक पर आकर फायरिंग की थी।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर्मचारी शेषनाथ शर्मा और हनुमान का बयान लेने के बाद ही पुलिस को घटना के पीछे निजी विवाद होने का संदेह हुआ था। देर रात कैंट पुलिस ने तारामंडल स्थित सोनू के आवास पर दबिश देकर उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना के पीछे की वजह पुलिस को मालूम होने के बाद रविवार की सुबह डॉ. जीएन श्रीवास्तव ने आईएमए के पदाधिकारियों को मैसेज भेजकर सहयोग के लिए धन्यवाद देने के साथ ही पर्सनल विवाद के कारण घटना होने की जानकारी देते हुए हड़ताल खत्म करने की अपील की। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। आरोपियों के घरवालों को पुलिस ने हिरासत में लिया क्लीनिक पर फायरिंग करने वालों की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके घर दबिश देकर परिवार के लोगों को हिरासत में ले लिया। संतोष नामक व्यक्ति के इस घटना में शामिल होने की बात सामने आने पर पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया लेकिन देर रात छोड़ दिया गया। सोनू और सुनील के घरवाले अभी भी पुलिस हिरासत में है। संतोष की पत्नी ने घटना में पति के शामिल न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें