फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार की कोशिश करने वाला दीवान निलंबित

Wed, 03 Feb 2016 10:53 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एनसी हॉस्टल में दुराचार की कोशिश में पकड़े गए दीवान को एसएसपी अनंत देव ने निलंबित कर दिया है। मंगलवार रात को एक छात्र से दुराचार की कोशिश में छात्रों ने एक दीवान की जमकर पिटाई कर दी थी। सीओ कैंट की रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में तैनात आर्म्स पुलिस का एक दीवान मंगलवार रात गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एनसी हॉस्टल में घुस गया था। छात्रों का आरोप है कि दीवान बीए के एक छात्र से दुराचार की कोशिश कर रहा था। मौके पर जुटे सभी लोगों ने दीवान को पीटना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दीवान को हिरासत में ले लिया। लेकिन पिटाई से घायल होने पर जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसे छोड़ दिया। सीओ कैंट कमल किशोर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को दी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी अनंत देव ने दीवान को बुधवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

दुराचार का आरोपी युवक गिरफ्तार
गोरखपुर। गुलरिहा में नित्यकर्म के लिए गई छात्रा से दुराचार के आरोपी युवक को गुलरिहा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कक्षा आठ की छात्रा मंगलवार शाम सात बजे नित्यकर्म के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के एक 25 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुराचार किया। छात्रा के शोर मचाने पर जब तक गांव वाले एकत्र होते युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। एसओ गुलरिहा जयवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें