फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में हुई थी ध्रुव की हत्या

Sun, 19 Mar 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
सहजनवां में रावतपार सरईया निवासी ध्रुव गुप्ता की हत्या 50 हजार रुपये के लेन-देन में हुई थी। शनिवार को पुलिस ने लोकई निवासी आरोपी विजयनाथ को खजनी क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर वारदात का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर राकेश यादव ने बताया कि सहजनवां इलाके के तेनुआ टोलप्लाजा के पास भठ्ठे पर 21 नवंबर की रात अज्ञात शव मिला था। शव की शिनाख्त ध्रुव गुप्ता के रूप में हुई थी। 22 नवंबर को ध्रुव के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तफ्तीश में पता चला कि ध्रुव और विजयनाथ ने शराब के नशे कुछ समय पहले आपस में चाकूबाजी की थी। इसमें विजयनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी और बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत ध्रुव ने इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये देने की बात कही थी, मगर समझौते के बाद भी ध्रुव ने रकम नहीं दी। इससे नाराज होकर विजयनाथ ने ध्रुव की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें