फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 15 Jun 2016 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कब्र की खुदाई करता युवक। - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
राजघाट के नार्मल कब्रिस्तान से कब्र खोदकर महिला का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेटे का आरोप है कि पिता का एक नौकरानी से संबंध था, इसी वजह से उन्होंने मां की हत्या कर दी और शव को आनन-फानन में दफना दिया। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को कैंट पुलिस ने शव निकाला।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के सिघड़िया आवास विकास कालोनी निवासी सिद्दीकी अली रिटायर एयरफोर्स कर्मचारी हैं। इनका बेटा तालिब अली उड़ीसा सीआरपीएफ में इंसपेक्टर हैं। बेटे के मुताबिक उनकी मां मारिया की हत्या की गई है। 27 जून 2015 को मां की मौत की खबर जब उन्हें मिली तब वह ड्यूटी पर थे। उन्हें पहले से ही शक था कि मां की हत्या हो सकती है इस वजह से कुछ रिश्तेदारों को घर भेजा और मिट्टी रोकने को कहा।

पुलिस को भी इसकी जानकारी दी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पिता ने शव दफना दिया। आने पर भी मैं कार्रवाई के लिए पुलिस के पास गया था। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मैंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर 17 सितंबर 2015 को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ, मगर विवेचना में सुस्ती बरती जा रही थी। इसके बाद फिर मैं हाईकोर्ट चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 फरवरी 2016 को हाईकोर्ट ने एसएसपी को कार्रवाई का आदेश दिया जिसके बाद अब जाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्र खोदकर शव निकाला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें