गुलरिहा थाने में समन तामिल कराने को लेकर मुंशी से विवाद करने वाले सिपाही रमाकांत यादव को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने थानेदार की रिपोर्ट पर सोमवार को कार्रवाई की है।
गुलरिहा थाने के सिपाही रमाकांत यादव साल भर से हल्का नंबर एक में तैनात हैं। रविवार दोपहर 12 बजे के करीब वे थाने पहुंचे थे तो मुंशी राकेश मिश्र ने उनसे हल्के में नोटिस तामील कराने और जांच की बात कही थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया था और गाली गलौच तक हो गई थी।
सिपाही रमाकांत ने खुद को एक एमएलसी का रिश्तेदार बताते हुए जूता निकालकर राकेश को मारने के लिए दौड़ा लिया था। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि सिपाही को सस्पेंड किया गया है।