फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ की निगरानी में होगा ब्लॉक प्रमुख का नामांकन

Fri, 05 Feb 2016 01:58 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों का नामांकन शुक्रवार को फोर्स की मुस्तैदी में होगी। संवेदनशील ब्लॉकों में बवाल की आशंका को देखते हुए सीओ के साथ ही एसओ और पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। बवाल करने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आने की हिदायत पुलिसकर्मियों को अफसरों ने दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जिले के 19 ब्लॉक में प्रमुख पद के दावेदार अपना नामांकन करेंगे। पिपरौली, बांसगांव, कैंपियरगंज, उरुवां, कौड़ीराम को संवेदनशील मानते हुए यहां सीओ के साथ ही एसओ, दो दरोगा और 10 सिपाहियों के साथ पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। अन्य ब्लॉकों पर क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर के साथ ही स्थानीय एसओ को फोर्स के साथ सुबह आठ बजे से ब्लाक मुख्यालय पहुंचने का निर्देश एसपी (ग्रामीण) ने दिया है। उपद्रव करने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आने की हिदायत देने के साथ ही तुरंत गिरफ्तार करने को कहा गया है।

तीन ब्लॉकों में निर्विरोध प्रमुख चुने जाने की आशंका जताई जा रही है जिसमें खोराबार, ब्रह्मपुर, बड़हलगंज शामिल है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर पर्याप्त संख्या में फोर्स लगाई गई है। पीएसी के साथ वह खुद निगरानी करेंगे। पुलिस लाइंस में फोर्स को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें