फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूटी शिक्षिका की चेन, बाइक से गिरकर घायल

Fri, 29 Apr 2016 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती नीतू सिंह। इन्हीं के साथ हुई है चेन स्नेचिंग। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
डीएम आवास के पास शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने शिक्षिका की चेन लूट ली। छीना-झपटी में बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरकर शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। आसपास के लोगों की मदद से उनके पति ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहपुर, बिछिया की रहने वाली नीतू सिंह प्राथमिक विद्यालय पीएसी कैंप में सहायक अध्यापक हैं। शुक्रवार को डायट से निकलने वाले सर्वशिक्षा अभियान की रैली में शामिल होने के लिए वह पति संजीव सिंह के साथ बाइक से जा रही थीं। आरटीओ आफिस और डीएम आवास के बीच में पीछे से काले रंग की बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर नीतू की चेन छीनने का प्रयास किया।

नजर पड़ने पर उन्होंने बचना चाहा, लेकिन बदमाश चेन लूटकर गोलघर की तरफ भाग निकले। बाइक अनियंत्रित होने से नीतू सड़क पर गिर गईं। उनके सिर और कंधे में गंभीर चोट लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद संजीव ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सीओ कैंट, इंस्पेक्टर के साथ पहुंचे। पीड़ित से बातचीत कर बदमाशों की हुलिया पता की। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे शिक्षक
नीतू के साथ हुई घटना की जानकारी के बाद करीब 20 शिक्षक हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। वारदात पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने पुलिस से बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी सीओ कैंट से इस मामले में बात की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें