फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में बुजुर्ग घायल, हालत नाजुक

Mon, 12 Jun 2017 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
BULL ATTACK
विज्ञापन
एक बार फिर शहर में सांड़ का आतंक बढ़ने लगा है। सिधारीपुर इलाके में सांड़ ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल बुजुर्ग को इलाज के लखनऊ ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एक सप्ताह के अंदर सांड़ के हमले की यह तीसरी घटना है। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। 
विज्ञापन


रविवार रात करीब पौने दस बजे सिधारीपुर निवासी हफ ीज्जुलाह नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। अचानक तीन सांड़ एक दूसरे से लड़ते हुए भागने लगे। इनमें से एक सांड़ ने हफीज्जुलाह को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वो सिर के बल गिर पड़े और फिर उठ नहीं सके। स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में उठाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। स्थानीय पार्षद जुबेर अहमद ने बताया कि घटना के बाद पत्नी और उनकी बेटी ने लोगों के सहयोग से लखनऊ इलाज के लिए ले गए हैं। जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। हफीज्जुलाह अभी हाल में रेलवे टीटीई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जुबेर ने बताया कि घटना के बाद नगर आयुक्त से बात नहीं हो सकी। क्षेत्र में काफी समय से सांड़ का आतंक बना हुआ है। इसके बाद भी कोई उपाय नहीं किया जा रहा है।  नगर निगम बोर्ड का सांड़ के हमले में घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का निर्णय पिछले वर्ष सांड़ के हमले की वजह से लगातार हो रहे हमले को देखते हुए नगर निगम बोर्ड ने घायलों को और मृतक के घरवालों को मुआवजा देने की घोषणा की गई। इसके तहत घायलों को दो लाख और मृतक के घरवालों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गई थी। हालांकि इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। 
विज्ञापन
पिछले साल सांड़ के हमले की घटना  20 जनवरी- नरसिंहपुर वार्ड के निजामपुर में एक व्यक्ति की सांड़ के हमले से मौत
26 जनवरी- सांड़ के हमले से घंटाघर में बाइक सवार युवक घायल
28 जनवरी- गीता प्रेस रोड पर सांड़ के हमले में घायल व्यक्ति की मौत
01 फरवरी- नरसिंहपुर में एक डॉक्टर की छत पर गाय चढ़ी
02 फरवरी- धर्मशाला बाजार में सांड़ के हमले में व्यापारी जख्मी
10 फरवरी- शेषपुर में डॉक्टर और आर्यनगर में महिला जख्मी
21 फरवरी- सिधारीपुर में सांड़ के हमले में बुजुर्ग रफीउद्दीन अंसारी घायल इस साल 8 जून- कचहरी के पास सांड़ के हमले में वकील घायल
10 जून- नार्मल टैक्सी स्टैंड के पास सांड़ के हमले में राहगीर घायल
12 जून- सिधारीपुर में नमाज पढ़कर वापस लौट रहे बुजुर्ग को सांड़ ने पटका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें