फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता के भाई की गला दबाकर हत्या

Sat, 24 Nov 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता बंधु उपेंद्र सिंह के भाई सत्येंद्र सिंह की पड़ोसी ने गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद हाथापाई के दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोरखपुर के मोहद्दीपुर क्षेत्र में रहने वाले पूर्व छात्रनेता बंधु उपेन्द्र सिंह के भाई सत्येन्द्र सिंह का पड़ोसी जायसवाल परिवार से पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद हुई मारपीट के दौरान पड़ोसी ने सत्येन्द्र का गला दबा दिया।
विज्ञापन


अचेत पड़े सत्येन्द्र को पड़ोसी घरवाले आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें