फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल गए ऑक्सीजन कांड के अहम दस्तावेज

Wed, 17 Jan 2018 01:15 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में लगी आग की चल रही जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। डीएम राजीव रौतेला के निर्देश पर आठ दिनों से चल रही जांच में अभी आग लगने की वजह तो सामने नहीं आ सकी है मगर चर्चित ऑक्सीजन कांड से जुड़े कई अहम दस्तावेज जल जाने का खुलासा जरूर हुआ है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान कॉलेज के कर्मचारियों ने यह बयान दिया है कि प्राचार्य कक्ष में रखी तमाम फाइलों के साथ ही ऑक्सीजन कांड की 70 फीसदी फाइलें पूरी तरह जल गईं। बाकी 30 फीसदी फाइलों का कुछ वजूद बचा भी तो वह पढ़ने लायक नहीं है।  
विज्ञापन


उधर, इस मामले की जांच कर रहे एडीएम सिटी रजनीश चंद्रा के चुटहिल हो जाने से उनके ठीक होने तक जांच की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव को दी गई है। अब तक कॉलेज के लिपिक, एकाउंटेंट व चपरासी समेत करीब 14 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। सभी से छह से आठ बिंदुओं पर सवाल पूछे गए हैं। अभी करीब आधा दर्जन और लोगाें से पूछताछ होनी बाकी है। यह पूछताछ सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे। हालांकि जांच के नतीजे को अंतिम रूप एडीएम सिटी ही देंगे। उनके 23 जनवरी तक ड्यूटी पर लौटने की उम्मीद है।

दस्तावेज जुटाने पर भी उठे सवाल 
अग्निकांड के पहले विभिन्न तिथियों में ऑक्सीजन कांड से जुड़े दस्तावेज को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में एकत्रित करने पर भी सवाल उठ रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अग्निकांड की जांच के दौरान पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया है कि बिना लिखित सूचना के कॉलेज के विभिन्न विभागों, डॉक्टरों, कर्मचारियों से ऑक्सीजन कांड से जुड़े कई दस्तावेज प्राचार्य कक्ष में मंगा कर रखे गए थे। 
विज्ञापन


आठ जनवरी को लगी थी आग
गोरखपुर। बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय में आठ जनवरी को आग लगी थी। जब तक इस पर काबू पाया जाता, तब तक आग ने प्राचार्य कार्यालय समेत कुछ अन्य कमरों को भी पूरी तरह से अपनी जद में ले लिया था। इस अग्निकांड में बडे़ पैमाने पर फ ाइलें, फ र्नीचर और अन्य सरकारी सामान जलकर राख हो गए थे। आग की वजह जानने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी जांच गठित की थी, मगर अभी तक कोई भी जांच टीम नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन


अग्निकांड की जांच चल रही है। मेडिकल कॉलेज के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। जांच पूरी होने तक इस मामले में कुछ भी कहा नहीं जा सकता।
- रजनीश चंद्रा, एडीएम सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें