गोरखपुर। गुलरिहा के ठाकुरपुर में रविवार की दोपहर शराब पीकर ससुराल पहुंचे युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर ससुराल वालों ने युवक की पिटाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे युवक के घरवालों से भी मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया है।
सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार गोरखनाथ, रामपुर नयागांव के रहने वाले रिंकू निषाद की गुलरिहा के ठाकुरनगर दो गांव निवासी रामधनी की बेटी पूनम से शादी हुई है। दिसंबर 2015 में पूनम मायके आई थी तबसे यहीं पर है। शनिवार को पत्नी के बुलाने पर को रिंकू ससुराल आया था।
रविवार की सुबह उसके साथ बुढ़ियामाई मंदिर घूमने गया था। दोपहर में लौटते समय उसने उसने रास्ते में शराब पी लिया। ससुराल पहुंचने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। मामा बढ़ने पर पूनम के भाईयों ने रिंकू की पिटाई कर कमरे में बंद कर सूचना उसके घरवालों को दी।
शाम को रिंकू के घरवाले पहुंचे तो मामले को लेकर पूनम के घरवालों से दोबारा मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को लेकर सरहरी पुलिस चौकी पहुंची। चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि देर शाम दोनों पक्ष के लोगाें ने समझौता कर लिया। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।