फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों के झपट्टे में रिक्शे से गिरी महिला, गंभीर

Sun, 06 Nov 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल म्यूजियम के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाश ने रिक्शे से घर जा रही महिला का पर्स खींच लिया। पर्स पकड़ने के कारण झटका लगने से महिला रिक्शे से गिरकर 10 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं, जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी है। इस दौरान बदमाश पर्स लेकर मोहद्दीपुर की तरफ फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घरवालों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर में अवंतिका होटल के पास रहने वाले यशपाल आनंद की पत्नी सुमन बेटी पायल के साथ शुक्रवार शाम सामान लेने गोलघर गई थीं। शाम छह बजे के करीब रिक्शे से वह घर लौट रही थीं। रेल म्यूजियम के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने सुमन का पर्स छीनने की कोशिश की। इससे सुमन झटका खाकर रिक्शे से नीचे गिर गईं और 10 मीटर तक घिसटती चली गईं, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। बदमाश पर्स छीनकर मोहद्दीपुर की तरफ फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही सुमन के घरवालों को दी। परिवार के लोगों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

कैंट पुलिस ने पायल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है। परिवार के लोगाें ने पुलिस को बताया कि पर्स में सात हजार रुपये, एक मोबाइल, एटीएम कार्ड, घर की चाभी और जरूरी कागजात थे। इंस्पेक्टर कैंट ओम हरि वाजपेई ने बताया कि बदमाशों की छानबीन चल रही है। सिटी मॉल के पास लूटा युवक का मोबाइल  सिटी मॉल के पास शुक्रवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक का मोबाइल लूट लिया। साथी के साथ वह सामान लेने शहर आया था। सूचना पर पहुंची कैंट थाने की पुलिस छानबीन कर रही है। कुसुम्ही बाजार के पप्पू जायसवाल शुक्रवार शाम दोस्त अनिल के साथ सामान लेने शहर आए थे। रात 9:30 बजे के करीब सिटी मॉल के पास बाइक खड़ी कर वह मोबाइल पर बात करने लगे। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद बदमाश यूनिवर्सिटी चौराहे की तरफ फरार हो गए। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें