फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को बचाने में झुलसी महिला की मौत

Thu, 25 Feb 2016 08:56 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर आकर आत्मदाह की कोशिश करने वाले प्रेमी को बचाने की कोशिश में झुलसी महिला की बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे उसके प्रेमी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मामला पिपराइच क्षेत्र का है। सुसर देवरी गांव की रहने वाली 28 साल की महिला के पति सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। सास और दो बच्चों के साथ वह घर पर रहती थी। पड़ोस में रहने वाले युवक से महिला की जान-पहचान थी। 22 फरवरी की शाम सात बजे युवक महिला कमरे में पहुंचा। किसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। आवेश में आकर युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा लिया। बचाने की कोशिश में महिला भी झुलस गई। गांव के लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक की हालत नाजुक है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने महिला का शव उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें