फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में घुसकर अधिशासी अभियंता को पीटा

Sat, 17 Dec 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
नगर निगम में घुसकर अधिशासी अभियंता को पूर्व उपसभापति ने पीट दिया। सड़क के टेंडर को लेकर विवाद में पिटाई के बाद नगरनिगम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन शाम होते ही अफसर खुद ही कार्रवाई से पीछे हटने लगे। तहरीर न मिलने से पुलिस ने भी अपनी ओर से कोई पहल नहीं की। वहीं अधिशासी अभियंता का कहना है कि वे नगर आयुक्त के जरिए इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अधिशासी अभियंता वीसी पटेल नगर निगम स्थित अपने दफ्तर में बैठकर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व उपसभापति चंद्रशेखर सिंह आए और 28 नवंबर को घोषीपुरवा वार्ड के एक सड़क के टेंडर को लेकर दबाव बनाने लगे। अधिशासी अभियंता के मना करने पर वे भड़क गए। इसी दौरान गाली देते हुए पीटने लगे। पूर्व उप सभापति के हाथ उठाते ही दफ्तर के कर्मचारी दौड़ पडे़ और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। अधिशासी अभियंता ने इसकी सूचना तत्काल आला अफसरों को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन एक्सईएन की ओर से तहरीर नहीं दी गई।

पूर्व उप सभापति चंद्रशेखर गलत काम करने का दबाव बना रहे थे। इंकार करने पर उन्होंने मेरे ऊपर हाथ उठाया है। नगर आयुक्त को मैंने इसकी जानकारी दी है। आधिकारिक तरीके से पुलिस को भी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

- वीसी पटेल, अधिशासी अभियंता

एक सड़क के निर्माण को लेकर मैं गया था। दो साल से काम रुका है जिसे लेकर जनता मेरे पास आती है। जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं वार्ता कर रहा था। वे बेवजह ही भड़क गए। मैने नहीं पीटा।
विज्ञापन

- चंद्रशेखर, पूर्व उप सभापति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें