फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी के छात्र का अपहरण

Sat, 16 Jul 2016 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
गगहा क्षेत्र में शुक्रवार की रात सामान लेने घर से निकले बीटेक छात्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। रात में उसने फोन से घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिवार वालों के जानकारी देने पर गगहा पुलिस सर्विलांस की मदद से छात्र के बारे में जानकारी जुटा रही है। अनहोनी की आशंका को लेकर घरवाले चिंतित हैं।
विज्ञापन


गगहा, मझगांवा प्रतिनिधि के अनुसार मिश्रौली गांव के बाबूलाल का बेटा दिलीप यादव (22) मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। एक सप्ताह पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार की शाम वह घर से सामान लेने हाटा बाजार चौराहे पर गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन संपर्क नहीं हुआ।

रात दस बजे के करीब दिलीप ने कानपुर में रहने वाले बड़े पिता मदन यादव के मोबाइल पर फोन करके बताया कि बड़गो मोड़ के पास कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। इतना कहने के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घर के लोग शनिवार की सुबह गगहा थाने पहुंचे और तहरीर दी। एसओ सुनील राय ने बताया कि सर्विलांस की मदद से छात्र की तलाश कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें