फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तक्रांति एक्सप्रेस में टीटीई पर जानलेवा हमला

Sun, 30 Apr 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई पर यात्री ने जानलेवा हमला कर दिया। टिकट मांगने से नाराज यात्री ने टीटीई पर चाकू से कई वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। अचानक यात्री के हमले से सभी हैरत में आ गए। साथी यात्रियों ने टीटीई को बचाया और आरोपी को आरपीएफ स्कॉट के हवाले कर दिया। लखनऊ जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। उधर, घायल टीटीई अतुल सिंह को लखनऊ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार जाने वाली 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस में गोरखपुर रेलवे स्टेशन से टीटीई अतुल सिंह कोच नंबर एस4 में सवार हुए थे। रास्ते में वे यात्रियों का टिकट चेक कर रहे थे। रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब गाड़ी गोंडा से आगे बढ़ रही थी तभी टीटीई अतुल एक यात्री के पास गए और टिकट मांगने लगे। इस पर यात्री ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया और खुद को एक मंत्री का करीबी बताते हुए धमकी देने लगा। टीटीई ने दोबारा टिकट मांगा तो उसने टीटीई पर चाकू से कई वार कर दिया। उनके सीने और चेहरे पर चोट आई है। अचानक हमले के बाद आसपास बैठे यात्री भी बीच बचाव करने लगे और चाकू छी लिया। टीटीई की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। लखनऊ स्टेशन पहुंचने पर यात्री को जीआरपी के हवाले कर दिया गया और घायल टीटीई अतुल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 
कर्मचारी संघों ने निंदा की घटना की जानकारी होते ही कर्मचारी संघों ने बैठक कर निंदा की। ऑल इंडिया रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र नाथ श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री टीएन पांडेय, जोनल अध्यक्ष दिनेश दुबे ने सुरक्षा की मांग की। पूर्वोत्तर रेलवे संघ के महामंत्री विनोद राय, कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने कहा कि कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है। कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें