फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग से नकदी समेत गहने जले

Sun, 30 Apr 2017 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अाग
विज्ञापन
गोला क्षेत्र के छितौनी बुजुर्ग गांव के पुरैनी टोला में शार्ट सर्किट से किसान के मकान में आग लग गई। शादी समारोह की तैयारियों में जुटे घरवालों में आग की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। आग से 80 हजार रुपये नकदी और जेवर समेत लाखों रुपये के कीमती कपड़े जलकर राख हो गए। आग की लपटें देखकर घर और आसपास के लोगों ने आग को काबू किया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


गांव के राम सतीश के लड़के सुरेश का तिलक 8 मई और 14 मई को शादी है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। शनिवार की रात घरवाले खाना खाने के बाद बरामदे में सोने चले गए। आधी रात अचानक कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया तो सभी शोर मचाते हुए अंदर गए। इसी बीच शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और आग पर काबू किया। राम सतीश ने बताया कि शादी की तैयारी के लिए गेहूं बेचकर जुटाए 80 हजार रुपये, जेवरात, कीमती कपड़े जलकर राख हो गए हैं। जेवर व कपड़े पुत्री के थे, जो शनिवार को ही शादी में शामिल होने के लिए आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें