फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटकर न देने पर पंप कर्मचारी को मारा थप्पड़

Wed, 09 Nov 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चेतना तिराहे स्थित पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
बेतियाहाता के एक पेट्रोल पंप पर सुबह फुटकर को लेकर बवाल हो गया। एक अधिवक्ता 500 का नोट देकर 100 रुपये का पेट्रोल डलवाना चाहते थे। इसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि अधिवक्ता ने कर्मचारी को थप्पड़ भी जड़ दिया। उधर, हंगामे की सूचना पाते ही एसएसपी पहुंच गए और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


दीवानी कचहरी के एक अधिवक्ता बुधवार की सुबह बेतियाहाता स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। उन्होंने 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने के लिए कर्मचारी से कहा और बदले में 500 रुपये का नोट दिया मगर पंप कर्मचारी ने फुटकर देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता उग्र हो गए और उसे थप्पड़ मार दिया। इसी बीच पेट्रोल पंप के मालिक पहुंच गए। उन्होंने भी समझाने की कोशिश की मगर वह फुटकर लेने पर अड़े थे। विवाद बढ़ता देख मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाते ही पेट्रोलिंग कर रहे एसएसपी रामलाल वर्मा खुद वहां पहुंच गए और वकील को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें