गोरखनाथ क्षेत्र में शनिवार की दोपहर स्कूल से बच्चे को लेने गई महिला को पति ने पीट दिया। रविवार को खोराबार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विवाद के बाद पति - पत्नी छह महीने से अलग रहते हैं।
पनियरा, मजूरी की रहने वाले मंजू की शादी कुशीनगर, जटहा के अरविंद से 15 साल पहले हुई थी।
अरविंद एक प्र्राइवेट कंपनी में काम करने के साथ ही खोराबार में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। दोनों का 12 साल का बेटा है। पति से विवाद होने के बाद मंजू गोरखनाथ क्षेत्र में अपने भाई सुधीर के पास रहती है। मंजू का आरोप है कि शनिवार की दोपहर गोरखनाथ मंदिर के पास स्थित स्कूल में पढ़ने वाले बेटे को लेने गई थी। वहां पर मौजूद अरविंद ने पिटाई कर दी। रविवार को खोराबार थाने पहुंच उन्होंने तहरीर दी।
मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कर खोराबार पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार कर लिया।