फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

- छेड़खानी से आजिज आकर किशोरी ने बदल दिया था स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल। 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसे डरा धमकाकर आरोपियों ने घर बुलाया और फिर दस दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जलालुद्दीन के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक तीन साल पहले तक किशोरी पास के ही एक स्कूल में पढ़ने जाती थी। आए दिन आरोपी रास्ते में उसके साथ छेड़खानी करता था। परेशान होकर उसने वह स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में जाने लगी। लेकिन आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। करीब छह महीने पहले उसने दो साथियों के साथ मिलकर रास्ते में रोककर छेड़खानी भी की और असलहा सटाकर किशोरी को डरा दिया। पिछले दस दिनों से वह असलहे के बल पर उसे अपने घर बुला लेता था और दुष्कर्म करता था। रविवार को परेशान किशोरी ने घरवालों को आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें