फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत पर जानलेवा हमला, गंभीर

Sat, 21 Apr 2018 01:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
घायल एडीओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर। विकास भवन परिसर में उरूवा ब्लॉक के एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार वर्मा पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रॉड और डंडे से वार करके उनका सिर फोड़ दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले का आरोप उरूवा ब्लॉक के एक गांव के प्रधान और दो सफाई कर्मचारियों पर है। घटना की सूचना पर डीपीआरओ हिमांशु ठाकुर और अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बशारतपुर एचएन सिंह चौराहे के पास एडीओ कृष्ण कुमार का मकान है। उरूवा में तैनाती होने की वजह से वह रोजाना ही बाइक विकास भवन में खड़ी कर फिर बस से जाते हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह उरूवा से लौटे थे और विकास भवन परिसर में बाइक को लेने पहुंचे थे। एडीओ के मुताबिक ब्लॉक के रौजादरगाह के प्रधान लड्डन, सफाई कर्मचारी बलवंत यादव और आदित्य सिंह वहां पर पहले से मौजूद थे। बाइक में चाभी लगाते ही तीनों आए और लोहे की रॉड, डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर विकास भवन के पास मौजूद सुरक्षा गार्ड भी दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल एडीओ को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सफाई कर्मचारियों पर की थी कार्रवाई

एडीओ के मुताबिक जिन दो सफाई कर्मचारियों ने हमला किया है, उनके कामकाज ठीक न होने की वजह से कार्रवाई की गई थी। कुछ दिनों पहले भी उन लोगों ने धमकी दी थी और प्रधान भी उनके समर्थन में आए थे।

गोली चलने की अफवाह से अफरा-तफरी

एडीओ से मारपीट के बाद किसी ने कनपटी पर गोली मारने की सूचना दे दी। गोली चलने की सूचना पाते ही पुलिस अफसर भी बेचैन हो गए और फिर मौके पर गए पुलिस वालों ने सिर में चोट की बात बताई। पुलिस की निगरानी में घायल एडीओ का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



गोली चलने की बात गलत है। सिर में गंभीर चोट आई है। एडीओ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बताए अनुसार पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही।
विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें