फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कटवाने निकले युवक का बाग में शव मिला

Sun, 04 Mar 2018 07:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सहजनवां के भड़सार निवासी रत्नेश उपाध्याय का शव बागीचे में मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना फैलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि परिवार के लोगों ने मौत की वजह एक्सीडेंट बताकर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस पंचनामा कराकर शव को परिवार के लोगों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सहजनवां थाना क्षेत्र के भड़सार निवासी रत्नेश उपाध्याय रविवार की सुबह बाल कटवाने निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे। इसी बीच गांव में उनकी हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना फैल गई। घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। पास में ही रत्नेश क्षतिग्रस्त बाइक भी थी। घरवालों का कहना है कि हादसे की वजह से ही मौत हुई है। घरवालों की ओर से पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं दी गई थी।

सोशल मीडिया पर सूचना वायरल होने के बाद सहजनवां इंस्पेक्टर सौरभ राय गांव में जाकर पूछताछ की। बताया की युवक के मौत की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह गांव में गए थे। परिवार के लोगों ने हादसे में मौत की जानकारी दी है। कानूनी औपचारिकता पूरी कर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें