फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को मां से छीन इस काम के लिए बनाते रहे दबाव, मना करने पर किया ऐसा सलूक

Sun, 04 Mar 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
women
विज्ञापन

 दुधमुंहे बच्चे को मां से छीन ससुराल वाले महिला से जबरदस्ती यह काम करने को कहते रहे। जब महिला काम नहीं कर पाई उसके साथ ऐसा सलूक किया गया।

विज्ञापन


एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग करने और मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुराल वालों पर उसके बच्चे छीनने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बच्चा वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार पीतपुर गांव निवासी प्रीति की शादी ग्राम भारापुर भोरी गांव निवासी एक युवक के 2016 में हुई थी। प्रीति के पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ससुराल वाले उसके पिता की ओर से दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और बुलेट मोटरसाइकिल तथा नगद पैसे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसके दूधमुंहे बच्चे को उससे छीनकर उसे घर से निकाल दिया। प्रीति ने कार्रवाई कर अपने बच्चे को वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें