फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो हत्याकांड में पुलिस को करीबियों पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। बांसगांव तहसील में तैनात कानूनगो नरसिंह कृष्ण त्रिपाठी की हत्या के मामले में घरवालों की खामोशी से गुत्थी उलझ गई है। इसे सुलझाने के लिए पुलिस ने उनके करीबियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए हैं। कुछ करीबियों से पूछताछ भी की गई है, फिर भी पुलिस अभी खाली हाथ है।
विज्ञापन

गोरखनाथ इलाके के राजेंद्रनगर पूर्वी ललितपुरम कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रह रहे कुशीनगर के कप्तानगंज बारी गांव निवासी नरसिंह कृष्ण त्रिपाठी की शनिवार सुबह लाश मिली थी। वे उसी दिन रिटायर होने वाले थे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार शाम वह ड्यूटी से लौटने के बाद कुछ काम से घर से निकले थे। बेटी ने जब उनके मोबाइल पर कॉल की तो फोन रिसीव नहीं हुआ। दोबारा मिलाने परफोन कवरेज एरिया से बाहर बताने लगा। शनिवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे बेटे अनिल और सुनील कृष्ण त्रिपाठी को पुलिस ने दस नंबर बोरिंग के पास लाश मिलने की जानकारी दी। उनकी सिर कुचलकर हत्या की गई थी। इस मामले में परिवार के लोगों की खामोशी ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है। पुलिस नरसिंह के करीबियों पर शक जता रही है। इसलिए उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर वह सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें