बलिया। सिकंदरपुर के इत्र की नगरी में दो समुदाय के लोगो के बीच हुए हिंसा के बाद बलिया केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक टीम पहुंची। इस दौरान जल्पा स्थान के समीप खुली दूकानों में तोड़फोड़ और आगजनी का जायजा लिया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा की। दवा व्यापारी जायसवाल एवं राजू मेडिकल के घर जाकर पीड़ित लोगों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इस मौके एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि प्रशासन की कहीं न कहीं चूक के चलते इतनी बड़ी घटना हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। कहा कि इस प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो। इस मौके पर अनिल त्रिपाठी, संजय दूबे, रमेंद्र वर्मा, अनिल गुप्ता, हीरु, वीरु, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।