बेलीपार/कसिहार। बेलीपार के बिस्टौली बुजुर्ग गांव में बृजेश तिवारी (32) का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शनिवार को वह घर से शहर जाने की बात कहकर निकले थे और रविवार सुबह गांव के ही बागीचे में शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बिस्टौली बुजुर्ग निवासी वीरेंद्र तिवारी शौच के लिए बगीचे की तरफ निकले तो बड़े बेटे बृजेश तिवारी का शव पेड़ से लटकता देख कर बेसुध हो गए और किसी तरह घर की ओर आए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जल्दी जल्दी में शव को पेड़ से उतारा और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । दो भाइयों में बृजेश तिवारी बड़े थे। छोटे भाई का नाम अखिलेश तिवारी है।
कुछ साल पहले बृजेश तिवारी की शादी गोला थाना अंतर्गत ककरही ग्राम में हुई थी। बीते 10 तारीख को इनकी पत्नी मायके गई थी । बृजेश तिवारी भी बैंगलोर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे और अभी 10 दिन पहले बैंगलोर से घर वापस आये थे। शनिवार की शाम को घर पर गोरखपुर जाने की बात कह कर निकले थे। बृजेश की दो लड़कियां हैं।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।