फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी करते मिले 19 शिक्षक

Tue, 28 Aug 2018 01:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे जिले के 19 शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी है। नोटिस देने के बाद प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के इन शिक्षकों का जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई का पत्र शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर के अलग-अलग विकास खंडों में तैनात 467 शिक्षकों पर फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी करने का आरोप है। इन शिक्षकों ने पैन और इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरने की भी गलत जानकारी दी है। बीएसए के मुताबिक जांच के दौरान 19 शिक्षकों के दस्तावेज गलत मिले हैं। इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है। 13 शिक्षकों के नाम शासन को भेजे जा चुके हैं। जल्द ही छह और नाम भेजे जाएंगे। छह शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।

इन शिक्षकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई

महेश कुमार, धमेंद्र, श्रीराम, अशोक, हृदय नारायण सिंह, राम सुंदर, राजेश कुमार, शब्बीर, अजय कुमार सिंह, अमित श्रीवास्तव, अमृतेश कुमार, प्रमोद कुमार वर्मा, पंकज समेत छह और शिक्षक शामिल है।

फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे 19 शिक्षकों के बर्खास्तगी की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बार-बार नोटिस के बाद भी ये शिक्षक स्पष्टीकरण नहीं दे रहे हैं। तीन बार नोटिस देने का नियम है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएन सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें