फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थी को अगवाकर पीटा, पिस्टल सटाकर वीडियो भी बनाया

Sun, 18 Mar 2018 08:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
student beaten
विज्ञापन
सहजनवां में सीहापार फ्लाईओवर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक परीक्षार्थी को अगवा कर बागीचे में ले जाकर उसे जमकर पीटा। आरोप है कि बागीचे में पिस्टल सटाकर हमलावरों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया है और फिर नौसड़ में लाकर छोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग घायल युवक को लेकर थाने पहुंचे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

खजनी थाना क्षेत्र के भीटी खोरिया निवासी शिवानंद पांडेय अपने दोस्त अनिकेत पांडेय के साथ संतकबीरनगर स्थित एक महाविद्यालय में राष्ट्र गौरव पेपर की परीक्षा देने गए थे। साढ़े ग्यारह बजे वह बाइक से लौट रहे थे। शिवानंद का कहना है कि सीहापार फ्लाईओवर के पास तीन बाइक पर सवार आठ युवक आए और अनिकेत को पीटकर छोड़ दिए। शिवानंद को बदमाश अगवा कर एक बागीचे में ले गए और वहां पर जमकर पिटाई करने के साथ ही पिस्टल सटाकर वीडियो भी बनाया, फिर नौसड़ ले जाकर छोड़ दिए।

 

उधर, अनिकेत ने शिवानंद के घरवालों को इसकी जानकारी दी। घर से लोग उसकी तलाश में निकल गए थे। नौसड़ के पास से शिवानंद ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया, लेकिन फोन नहीं मिला तो उसने घरवालों को सूचना दी। फिर घरवालों के साथ ही थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें