घर से निकली बेटी लापता, केस दर्ज
नाहन (सिरमौर)।
सदर थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा है कि उसकी बेटी (17 वर्ष) 16 मार्च को बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई और आज तक वापस नहीं लौटी। उसने शक जताया है कि कोई व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
--------------