फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे युवक की लाश मिली

Sun, 26 Nov 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके के बनगाई जंगल के पास सड़क किनारे 30 वर्षीय युवक का शव मिला। वह दो दिन से इलाके में घूम रहा था। आशंका है कि ठंड की वजह से उसकी मौत हुई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने आसपास के जुटे लोगों से शिनाख्त की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसी बीच वहां पहुंचे कुछ मछुआरों ने बताया कि वह दिन से इलाके में घूम रहा था। उससे बात करने की कोशिश की गई थी लेकिन उसने कुछ नहीं बोला। हाव भाव से मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। शरीर पर गरम कपड़े भी नहीं थे। आशंका है कि ठंड से उसकी मौत हुई होगी।

लावारिस लाश मिली
पिपरौली। गोरखपुर-खजनी मार्ग पर छपिया गांव के पास 35 वर्षीय युवक की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उसके मुंह से झांक निकल रहा था। युवक सफेद शर्ट और नीला जिंस पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें