गोरखपुर।
पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद हुई है। पकड़े गए चोरों में से एक घरवालों के बाइक नहीं खरीदने पर वाहन लिफ्टर बन गया। जबकि एक आरोपी पहले भी चोरी की घटना में पकड़ा गया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
सीओ गोरखनाथ चारु निगम ने पुलिस लाइंस में घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि हुमायूंपुर उत्तरी चौराहे पर उप निरीक्षक महेंद्र यादव वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान इमामबाड़ा निवासी मोहम्मद अनस को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि 30 जुलाई को मोहम्मद अनस गोरखनाथ मोहल्ले के एक मैरेज हाउस में बाइक चोरी करते पकड़ा गया था। थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए वह प्रेमिका के घर कुछ दिन छुपा रहा। इसके दूसरे साथी की पहचान बिहार, पश्चिमी चंपारन निवासी अली अंसारी उर्फ पंकज के रूप में हुई। पुलिस उसे भी तलाश कर रही है
वहीं शाहपुर पुलिस ने रविवार की रात चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ा। सीओ चारु निगम ने बताया कि शाहपुर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पाठक, झरना टोला चौकी इंचार्ज मृत्युंजय राय एयरफोर्स आकाश विहार कालोनी में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी चोरी की बाइक के साथ दो युवक पकड़े गए। उनकी पहचान सैनिक विहार कालोनी निवासी गोलू श्रीवास्तव तथा नंदानगर कैंट निवासी अभिषेक रंजन के रुप में हुई। पूछताछ में गोलू ने बताया कि घर से बाइक नहीं मिलने पर उसने बाइक चोरी की योजना बनाई। जांच में पता चला कि बाइक खरीदने के लिए गोलू घर में चोरी की। गहने और रुपये लेकर वह अपने मित्र के पास टीपीनगर अमुरतानी पहुंचा तो दोस्तों ने उसके रुपये छिन लिए। युवक पहले भी बाइक चोरी में जेल जा चुका है।