फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, तीन पर केस

Sat, 13 Apr 2019 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तीन युवकों के खिलाफ कैंट पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है। गोरखपुर के रहने वाले एक शख्स ने साइबर सेल में सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तीन युवकों के वीडियो की शिकायत की थी। मामला जांच के लिए एसटीएफ की नोएडा साइबर सेल के पास पहुंचा तो वहां के एक दरोगा की तहरीर पर कैंट पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर के निवासी धर्मेंद्र कुमार के मोबाइल पर कुछ दिन पहले एक वीडियो आया था जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं गईं हैं। वीडियो में दिख रहे तीन युवक अखबार में छपी मुख्यमंत्री की खबर देखकर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। सात अप्रैल को धर्मेंद्र ने इस वीडियो की शिकायत एसटीएफ की साइबर सेल से की। जांच के लिए मामला नोएडा एसटीएफ के साइबर सेल थाने भेज दिया गया। वहां के दरोगा सुरेश प्रताप सिंह ने जांच की तो पता चला कि वीडियो गोरखपुर के ही आसपास का है। अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद उन्होंने कैंट थाने में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धमकी देने और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें