फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव को मोर्चरी में चूहों ने कुतरा

Thu, 17 Jan 2019 12:50 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। जिस देश में दुश्मन की लाश को भी पूरा सम्मान दिया जाता है। वहां स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से एक युवक के शव को चुहे कुतर गए। मेडिकल कालेज की मोर्चरी में चाइल्ड लाइन कर्मचारी विवेक कुमार (30) के शव को चुहों ने कुतर डाला। विवेक की मौत से दुखी परिजनों ने जब शव के चेहरे से मांस गायब देखा तो उनकी पीड़ा और बढ़ गई। इससे नाराज कुछ लोगों ने हंगामा किया। पर अपनी लापरवाही पर अफसोस प्रकट करने के बजाय विभाग ने मोर्चरी में पुलिस भिजवा दी। वहां पहले से ही दुखी घरवालों को पुलिस ने अपने तरीके से समझा कर शांत करा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गोलघर काली मंदिर निवासी विवेक कुमार पिछले करीब सात महीने से चाइल्ड लाइन दफ्तर में काम कर रहा था। मंगलवार को पिता से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद विवेक घर से आफिस जाने के लिए निकला लेकिन आफिस नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद काली मंदिर के पास ही वह सड़क के किनारे अचेत हाल में मिला। मुंह से झाग निकल रहा था। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम चार बजे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखा गया। बुधवार को जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तब पता चला कि उसका चेहरे से मांस गायब था। पोस्टमार्टम कर्मचारियों से पता चला कि शव को चूहे ने कुतर दिया है। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें