फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध में बाजार बंद, मुनीम लखनऊ रेफर

Fri, 19 Jan 2018 07:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
घटना के विरोध में व्यापारियो ने दुकानें बंद रखीं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कौड़ीराम में पांडेयपार बाजार के पास गोली मारकर मुनीम प्रवीण से 1.70 लाख रुपये लूटे जाने के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त व्यापार मंडल की अगुवाई में व्यापारियों ने बाजार बंद कर नाराजगी जताई। सुबह 9:30 बजे कौड़ीराम मार्ग पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग उठाई। साथ ही जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर व्यापारियों को शांत कराकर आवागमन शुरू कराया। करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित होने की वजह से दोनोें ओर गाड़ियों की लाइन लग गई थी। उधर, हालत बिगड़ने पर मुनीम प्रवीण को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन

शुक्रवार को जाम खत्म होने के बाद डाक बंगले में व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विश्वंभर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि सरेआम इस तरह की घटना से व्यापारी डरे हैं। व्यापारियों को सुरक्षा दी जानी चाहिए और बदमाशों को जल्द पकड़ा जाए। थाना प्रभारी जैनेंद्र सिंह भी व्यापारियों के बीच पहुंच गए और उन्होंने कहा कि पुलिस लगी है और बदमाश जल्द पकड़ लिए जाएंगे। बैठक में व्यापारी नेता विरेंद्र चौरसिया, रविंद्र गुप्ता, घनश्याम, राजबहादुर राय, मनोज तिवारी, श्रीराम गुप्ता, दिनेश मद्धेशिया आदि उपस्थित थे।


दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल मुनीम प्रवीण का डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन शुक्रवार देर रात के बाद हालत बिगड़ने लगी। सेहत में सुधार न होने की वजह से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टर उनकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं।

विज्ञापन


यह हुआ था
बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार में आलू व्यापारी मनोज का ट्रक पांडेयबाजार बाजार में गया था। शाम को वसूली करने के बाद वह मुनीम प्रवीण के साथ बैग में 1.70 लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। बाजार के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे बैठे मुनीम को गोली मारकर रकम लूट ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें