फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने पर तीन गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2018 07:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
वीडियो
विज्ञापन
छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करके ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा की शिकायत पर कैंट पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। छात्र सोशल मीडिया के अन्य जरियों से वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे। पकड़े गए दो आरोपी शहर के सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के छात्र हैं और एक संतकबीरनगर में पढ़ता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक छात्रा ने शिकायत की थी कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो को फेसबुक पर कुछ लोगों ने अपलोड कर दिया है। छात्रा की शिकायत पर आईटी सेल ने वीडियो को ब्लॉक किया और जांच शुरू की तो तीनों युवक पकड़े गए। आरोपियों की पहचान शाहपुर क्षेत्र के मोहनापुर, पादरी बाजार निवासी नीतीश कुमार यादव, हरिसेवकपुर नंबर दो निवासी सेराज अली और कोतवाली क्षेत्र के नखास चौक निवासी अरशद मजीद खान के रूप में हुई। इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।

एसपी सिटी ने बताया कि नीतिश कुमार ने फर्जी नाम से फेसबुक आईडी बनाकर वीडियो को पोस्ट किया था। नीतीश ने बताया कि से यह वीडियो सेराज ने दिया था। सेराज को अरशद मजीद से वीडियो मिला था। पुलिस के मुताबिक वीडियो मिलने के बाद तीनों मिलकर छात्रा को ब्लैकमेल कर 25 हजार रुपये मांग रहे थे, साथ ही संबंध बनाने का भी दबाव बना रहे थे। वीडियो बनाने वाले की भी पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि नीतिश कुमार यादव बीकॉम तथा सेराज बीएससी का छात्र है। दोनों सेंट एंड्रयूज में पढ़ते हैं। जबकि अरशद मजीद संतकबीरनगर से बीए करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें