फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 04 Jul 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किए गए चोर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी की 12 बाइक बरामद की हैं। मंगलवार को सहजनवां के बोक्टा चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को यह कामयाबी मिली। पुलिस गिरोह के फरार तीन सदस्यों की तलाश कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह से जुड़े लोग शहर से बाइक चोरी कर बिहार बॉर्डर के रास्ते नेपाल में ले जाकर बेच देते थे।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में मंगलवार को एसएसपी आरपी पांडेय ने पकड़े गए बाइक चोरों के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सहजनवां इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ला बोक्टा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक चोरों की तलाश में लगी क्राइम ब्रांच की टीम भी आ गई। चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सहजनवां के बंगलाखोर निवासी दिनेश कुमार, खोराबार के सिक्टौर में रहने वाले आदित्य प्रताप सिंह और कैंट के गोपलापुर निवासी अमरजीत के रूप में हुई। तीनों ने पुलिस को बताया कि वे अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक चुराते हैं। इसके बाद फोरलेन होते हुए बिहार बॉर्डर के रास्ते नेपाल जाकर बेच देते हैं।

बदल देते थे नंबर प्लेट
पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे नई बाइक चुराकर उसका नंबर प्लेट बदल देते हैं। नंबर प्लेट बदलने के बाद चोरी की बाइक से ही दूसरी बाइक चुराने जाते हैं। शहर में होने वाली चेकिंग का उनपर कोई असर नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें