फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी के बंद मकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलकर्मी के बंद मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

- बड़हलगंज के मठिया में चोरों ने उठाया मौके का फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
मधुपुर(बड़हलगंज)। मठिया गांव में रेलकर्मी के तीन माह से बंद मकान से लाखों की चोरी हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह रेलकर्मी के चाचा घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मठिया निवासी रेलकर्मी रवींद्र पांडेय सीवान में तैनात हैं। उनका परिवार गोरखपुर शहर में रहता है। तीन माह पहले घर पर रहने वाले उनके चाचा रमापति पांडेय अपने बेटे के पास सूरत चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब रमापति लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। सूचना के बाद रवींद्र भी गांव पहुंच गए। रविंद्र के अनुसार लगभग पांच लाख के जेवरात, बर्तन, कीमती कपड़ों की चोरी हुई है। वहीं चोर असली हार को नकली समझ, फर्श पर ही छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें