फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! बाइक सवारों ने लूट लिए 50 हजार

Wed, 23 Jan 2019 11:55 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
लूट की सूचना मिलने पर एसपी सिटी विनय कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। आरटीओ कार्यालय के पास 50 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना पर पुलिस बुधवार को परेशान रही। एसपी सिटी विनय कुमार सिंह और इंस्पेक्टर रवि राय जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक छानबीन के बाद सूचना फर्जी निकली। फोन करने वाले की तलाश की गई लेकिन उसका फोन ऑफ मिला। पुलिस फोन करने वाले के विरुद्ध केस दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम 4:30 बजे यूपी 100 पर आरटीओ के पास 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट की सूचना आई। शहर के बीच में लूट की सूचना पर एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ दौड़ पड़े। फोन करने वाले ने पहले बताया कि उसके दोस्त के साथ घटना हुई है। मौके पर बुलाने पर उसने मोबाइल बंद कर लिया। आसपास के दुकानदारों से पुलिस ने लूट के बारे में पूछा तो उन्होंने जानकारी से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर कैंट रवि राय ने बताया कि जांच के बाद घटना फर्जी पाई गई है। पीड़ित या फोन करने वाला कोई भी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें