देवरिया के ध्यानार्थ
फॉलोअप
जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस
देवरिया की महिला ने बाल रोग ओपीडी के डॉक्टरों पर लगाया था आरोप
पुलिसकर्मी के पुत्र ने अज्ञात डॉक्टर पर मारपीट, लूट का केस दर्ज कराया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुलरिहा थाने में अज्ञात जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चे का इलाज कराने आई महिला और बच्चों के साथ मारपीट में पुलिस ने जहां मारपीट, धमकी देने और दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया वहीं पुलिसकर्मी के बेटे से मारपीट और लूट में एक अज्ञात डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
बुधवार को बाल रोग विभाग की ओपीडी में आईं देवरिया की सरोज देवी ने जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया था। सरोज के मुताबिक वह दस साल के पुत्र अमन और छह साल के भोला को लेकर ओपीडी में आई थी। दोनों बच्चों को लंबे समय से बुखार आ रहा था पर जूनियर डॉक्टर ने इलाज से मना कर दिया। कहने पर वह गाली देने लगे और फिर थप्पड़ मार दिया। बुधवार को ही चिलुआताल निवासी एक पुलिसकर्मी के पुत्र ने जूनियर डॉक्टरों पर लूट और मारपीट का आरोप लगाया था। विवेक के मुताबिक दो बाइक सवार छह जूनियर डॉक्टरों ने कैंपस में स्थित शिक्षक आवास के पास उसके साथ मारपीट की और दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
इनसेट
डॉक्टर की तहरीर पर अज्ञात तीमारदार पर केस
गोरखपुर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुए बवाल में मेडिकल आफिसर डॉ. एस. लाल की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात तीमारदार के खिलाफ मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है। तहरीर में डॉ. एस. लाल ने कहा कि 12 सितंबर की रात 10:30 बजे के करीब खजुरी के बृजेश सिंह नाम का एक मरीज आया था। उसके साथ आए लोग मेडिको लीगल कराना चाहते थे। कर्मचारी ने उनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया, लेकिन ंजरूरी कागजात की मांग करने पर वे भड़क गए। इसी बीच एक तीमारदार आया और गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।