सिकरीगंज। अरौजी गांव के पास युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पिपरा निवासी अतुल पांडेय, धेबौली निवासी देवराज यादव के खिलाफ हत्या की कोशिश और लूट के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि घायल युवक से दोनों आरोपियों की दोस्ती थी। एक युवती के चलते हुए विवाद में गोली मारी गई है। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चला रहा है।
ठाटी गांव निवासी बंटी दुबे मंगलवार की रात खेत में गए थे। वह बाइक से घर लौट रहे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर फायरिंग की। बाइक छोड़कर भागते समय बंटी के दाहिने पैर में गोली लगी थी। एसएसपी के मुताबिक जांच में मामला युवती के चलते विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों के तलाश में लगी है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के बाद घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।