फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के खाते से रुपए निकालते महिला गिरफ्तार

Wed, 11 Jul 2018 01:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। फर्जी पासबुक तैयार कर बैंक से रुपये निकाल रही जालसाज महिला को बैंककर्मियों ने पकड़ लिया। हालांकि उसका एक साथी फरार हो गया। कैंट पुलिस ने बैंक के मुख्य प्रबंधक अजय प्रकाश की तहरीर पर महिला सहित दो लोगों पर धोखाधड़ी, जालसाजी की धारा में केस दर्ज किया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार साथी की तलाश चल रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित इलाहाबाद बैंक में जानकी देवी का खाता है। जालसाजों ने फर्जी तरीके से पासबुक तैयार कर दो बार उनके खाते से रुपये निकाले। जानकी देवी ने इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों से की थी। बैंक कर्मी सतर्क थे। मंगलवार की दोपहर एक महिला बैंक पहुंची। उसने धन निकासी का फार्म भरकर काउंटर पर दिया। पासबुक देखते ही भौचक रह गए बैंक कर्मी ने इस मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।

इसके बाद महिला और उसके साथ आए साथी से पूछताछ की गई। इस बीच पुरुष चकमा देकर फरार हो गया, जबकि महिला पकड़ ली गई। उसकी पहचान खोराबार के काशीराम आवास निवासी पारस की पत्नी दुर्गा देवी के रूप में हुई। फरार साथी सहजनवां निवासी राजकुमार यादव की तलाश चल रही है। बैंक कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें