फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक रोड पर व्यापारी के मुनीम से 95 हजार लूटे

Wed, 11 Jul 2018 01:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। टाटा नमक के व्यापारी बालकृष्ण के मुनीम विष्णु गौड़ ने बर्थडे पार्टी मनाने को रुपए हड़प लिए और लूट की सूचना दे दी। बीच बाजार लूट की खबर पाते ही आला अफसर भी बेचैन हो गए। एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, सीओ कोतवाली, इंस्पेक्टर कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मुनीम से पूछताछ के दौरान उसके बदलते बयान से शक में आई पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाने में पूछताछ के बाद उसने सचाई बता दी। मुनीम ने बताया कि बर्थडे पार्टी करने को उसने रुपए दोस्त को दे दिए है। व्यापारी ने मुनीम को छोड़ने की सिफारिश करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मुनीम को छोड़ दिया।
विज्ञापन


साहबगंज में बालकृष्ण की नमक की एजेंसी हैं। हुमायूंपुर निवासी विष्णु गौड़ ढाई साल से यहां मुनीम है। मंगलवार को वह 1.21 लाख और 95 हजार रुपये अलग-अलग बैंक में जमा करने निकला था। दोपहर 12 बजे उसने बैंक रोड स्थित पीएनबी में 1.21 लाख रुपये जमा कर दिए। शेष रकम बक्शीपुर स्थित डीसीबी बैंक में जमा करना था। विष्णु के मुताबिक बैंक में एक युवक मिला और बात करते हुए बाहर ले गया। उसने कागज की गड्डी थमा दी और रुपये ले लिए। इसकी जानकारी होने पर बाइक से भाग रहे बदमाशों को एमजी इंटर कॉलेज गली के पास पकड़ लिया, लेकिन वह मारपीट कर फरार हो गए। तीन बार अलग-अलग बयान सुनने के बाद पुलिस ने उसे शक के आधार पर थाने लाई और पूछताछ के बाद अलग ही कहानी सामने आई है। इंस्पेक्टर कोतवाली घनश्याम तिवारी ने बताया कि विष्णु का बर्थडे था। इसी वजह से उसने रुपए एक दोस्त को दे दिए और लूट की सूचना दी। व्यापारी के लिखित पत्र पर उसे छोड़ा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें