गोरखपुर
गुलरिया इलाके में एक नाबालिग को बहलाकर गैंगरेप का मामला सामना आया है। सोमवार की सुबह घरवालों की तहरीर पर उसी गांव के एक युवक व उसके रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
घटना रविवार की रात की है। आरोप है कि गांव का एक युवक और उसका रिश्तेदार किशोरी को बहलाकर नहर की ओर ले गए। दुष्कर्म के बाद दोनों धमकी देकर चले गए। घर पहुंचकर किशोरी ने इस बारे में परिजनों को बताया। सोमवार की सुबह पीड़ित की बड़ी बहन ने कंट्रोल रूम को फोन करके घटना की जानकारी दी। गुलरिहा इंस्पेक्टर फोर्स के साथ किशोरी के घर पहुंचे। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। किशोरी की भाई की तहरीर पर दोनों आरोपियोें के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेई ने बताया कि जांच की जा रही है।