फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोराबार।
इलाके के झरवा गांव में युवती को अकेला पाकर गांव के युवक ने छेड़खानी कर दी। परिजनों की शिकायत पर आरोपी साथियों के साथ युवती के घर पहुंच गया और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। बाद में युवती के घर वालों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने युवक पर असलहे दिखाकर लूट का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम साढ़े छह बजे युवती घर में भोजन बना रही थी। परिवार के लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने गए थे। आरोप है कि गांव का एक युवक घर में युवती को अकेला जानकर पहुंच गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। युवती ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। परिजनों के शिकायत करने पर थोड़ी देर बाद आरोपी युवक अपने कुछ साथियों के साथ युवती के घर पहुंचा और मारपीट करने लगा। विवाद में युवती और उसकी दादी घायल हो गईं। पीड़ित परिवार ने छेड़खानी, मारपीट, लूटपाट की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया। युवती को लेकर परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने कहा कि लूट की घटना फर्जी है। छेड़खानी के बाद मारपीट हुई है, युवती की मां ने तहरीर दी है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें