फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़हलगंज। कोतवाली क्षेत्र के भाटपार गांव के तरैना नाले में स्नान करने के दौरान एक मजदूर की नाले में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। गांव के सैकड़ों लोग नाले के पास पहुंच गए। तहसीलदार, कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भाटपार गांव निवासी शेषनाथ (48) रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर तरैना नाले में स्नान करने गए थे। गांववालों ने बताया कि स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चले गए। नाले मेें उन्हें डूबता देख कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अफरातफरी के बीच कुछ लोगों ने नाले में कूदकर शेषनाथ को बचाने की कोशिश की, मगर कामयाब नहीं हो सके। करीब पांच घंटे की मशक्कत करने पर गोताखोरों की टीम ने शेषनाथ का शव बाहर निकला। इसी दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार प्रेमचंद्र मौर्य, कोतवाल गोपाल त्रिपाठी की मौजूदगी में शव का पंचनामा हुआ। मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पत्नी फुलवरिया देवी, बेटे अभिषेक, विशाल, बेटी प्रिया सदमे में है। शेषनाथ के पिता की पांच वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत की मौत हो चुकी है। बहन रीना की शादी की जिम्मेदारी भी शेषनाथ के कंधे पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें