फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील सिंह और चंदन पर रासुका के तहत कार्रवाई

Fri, 17 Aug 2018 02:23 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
गोरखपुर। थाने में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए और उसके बाद गाड़ी से पेट्रोल बम बरामद होने के बाद हिंदू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह और चंदन विश्वकर्मा पर राजघाट थाने की पुलिस ने रासुका के तहत कार्रवाई की है। सुनील सिंह और चंदन इस समय मंडलीय कारागार में हैं।
विज्ञापन


31 जुलाई को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने भाजपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के भाई चंदन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। चंदन हिंदू युवा वाहिनी भारत से जुड़े हैं। यह खबर पाते ही इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए थे और फिर समर्थक को जबरन छुड़ाने की कोशिश भी की थी। इस दौरान बवाल हो गया था।

पुलिस ने सुनील और उसके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया था। दो दिनों बाद ही पुलिस ने लाल डिग्गी पार्क के पास से एक कार बरामद की थी, जिसमें पेट्रोल बम मिला था। कार पर सुनील सिंह का स्टिकर चिपका था। जांच में पता चला कि सुनील उसी कार से आए थे। अब पुलिस ने पुराने मुकदमों को आधार बनाते हुए सुनील सिंह और चंदन विश्वकर्मा पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सुनील की पत्नी ने दो दिन पूर्व ही प्रेस कांफ्रेंस कर साजिशन फंसाए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनके पति की जेल में हत्या की साजिश रची जा रही है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि सुनील और चंदन पर रासुका की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें