फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद का गुर्गा भारत का मोस्टवांटेड नागराज को नेपाल में कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
दाऊद के गुर्गा नागराज को नेपाल में जेल
विज्ञापन

- नेपाल की अपराध शाखा ने 23 जून को किया था गिरफ्तार
- भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी है नागराज उर्फ नथमल अग्रवाल


अमर उजाला ब्यूरो
नवलपरासी (नेपाल)। नेपाल के चर्चित सट्टेबाज नथमल अग्रवाल उर्फ अमृत अग्रवाल उर्फ नागराज को नेपाल की महानगरीय जिला अदालत काठमांडू ने केंद्रीय कारावास में भेज दिया है। उसे नेपाल की अपराध शाखा ने 23 जून को गिरफ्तार किया था। नागराज भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी है और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए वह नेपाल भाग गया था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के एसएसपी धीरज प्रताप सिंह ने बताया कि नागराज को बृहस्पतिवार को महानगरीय जिला अदालत काठमांडू द्वारा केंद्रीय कारावास भेज दिया गया। नागराज दाऊद इब्राहिम के लिए काम करता रहा है। नेपाल की अपराध महाशाखा की विशेष टीम ने उसे 23 जून को पानी पोखरी से गिरफ्तार किया था। उसके पास से चार लाख 80 हजार रुपये, लैपटॉप व अन्य कागजात बरामद किये थे। आशंका है कि नागराज ने भारत के साथ ही फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल की भी नागरिकता ले रखी है। नेपाल में नागराज खेलों में सट्टेबाजी को अंजाम दिया करता था। 2017 में आईपीएल के दौरान वह नेपाल में रह कर ऑनलाइन सट्टेबाजी को अंजाम दे रहा था। जब उसकी तलाश शुरू हुई तो वह भारत भाग गया। विश्वकप फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान जब भारत में उसकी तलाश शुरू हुई तो वह नेपाल भाग आया। यहां नेपाल की अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां उसके खिलाफ धन तीन गुना करने का झांसा देकर दो करोड़ 40 लाख रुपये लेकर भागने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें