गोरखपुर। प्रशिक्षु दरोगा के गायब सर्विस रिवाल्वर को 15 दिन बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ पाई। पुलिस इस बारे में खुलकर कुछ बोलने को तैयार भी नहीं है। उसका कहना है कि अभी जांच चल रही है।
पुलिस के एक अधिकारी की माने तो घटना स्थल और उसके पहले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा चुक ा है। घटनास्थल के पहले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज में दरोगा का होलिस्टर तो है लेकिन रिवाल्वर गायब है।
वहीं घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में होलिस्टर भी गायब दिख रहा है। जांच कर रहे सीओ कैंट ने अभी तक रिपोर्ट एसएसपी को नहीं सौंपी है। खोराबार थाने में तैनात प्रशिक्षु दारोगा प्रभुनाथ सिंह की सर्विस रिवाल्वर एक जुलाई की शाम कचहरी से लौटते समय सिंघड़िया के पास जिप्सी से हुए एक्सीडेंट के बाद गायब हो गया था। पुलिस ने जिप्सी सवार दो युवकों को शक के आधार पर पकड़ा था। बाद में दोनों को क्लीन चिट देकर छोड़ दिया गया था।