फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकेट को गंदा बताकर बैग ले उड़े उचक्के

Tue, 23 Jan 2018 08:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
ठगी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली थानाक्षेत्र के बक्शीपुर में जैकेट पर गंदगी लगने का झांसा देकर दो उचक्के रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी का बैग लेकर फरार हो गए। बैग में दस हजार रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात रखे थे। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बरगदवां के ओम शांति नगर कॉलोनी निवासी तिलक प्रसाद महिला अस्पताल से रिटायर्ड हैं। मंगलवार को बैग में दस हजार रुपये व कागजात लेकर वह एलआईसी की किश्त जमा करने जा रहे थे। बक्शीपुर में जुबिली टॉकीज के पास पीछे से आए दो युवकों ने कहा कि उनकी जैकेट के पीछे गंदगी लगी है।

उन्होंने एक रिक्शा चालक से पूछा तो उसने भी यही बात बोली। वह टॉकीज के पास ही एक चबूतरे पर बैग रखकर जैकेट उतारने लगे। तभी दोनों युवक उनका बैग लेकर फरार हो गए। जैकेट पर उचक्कों ने बिस्कुट का लेप लगा दिया था। बाद में सूचना पर बक्शीपुर चौकी इंचार्ज पहुंचे और पीड़ित से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें